Crime

खेत मे मिला खून से लथपथ छात्रा का शव

भटनी, देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव में 10 वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। लोगो ने रेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर की है। वही इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगो मे आक्रोश है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस को लोगो का आक्रोश झेलना पडा।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भरहे चौरा निवासी अवधेश यादव की दस वर्षीय पुत्री अनुष्का का शव बेहरा डाबर गांव मे मक्के की खेत मे मिलने से हडकंप मच गया। घटना की सूचना पर गांव व क्षेत्रवासियो ने घटनास्थल पर पहुचकर प्रशासन के विरूद्ध अपना आक्रोश व्यक्त किया। वही आक्रोशित परिजनो ने बच्ची का शव पुलिस को सौपने से इंकार कर दिया। पुलिस अधिकारी परिजनो को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम मे भेजे।

खेत मे मिला खून से लथपथ छात्रा का शव

अनुष्का अपने दादी के मायके मे एक शादी समारोह में मंगलवार को गयी थी। शाम को करीब पांच बजे वहां से बच्ची गायब हो गयी। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कही अता पता नही चला, बुधवार को दोपहर करीब 11 बजे घर से दो सौ मीटर दूर मक्के के खेत मे उसका खून से लथपथ शव मिलने से हडकंप मच गया। हत्या व शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर हजारों की संख्या मे लोग एकजुट हो गये।

खेत मे मिला खून से लथपथ छात्रा का शव
खेत मे मिला खून से लथपथ छात्रा का शव

परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था, परिजन शव को रोक कर डीएम को बुलाने की मांग करने लगे। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी प्रधान अपने हमराहियो के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। फाँरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाने मे लग गयी। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची के गले और हाथ पर कटे का निशान था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण का पता चल पायेगा।

सबसे बडी बेटी थी अनुष्का

पिता अवधेश के तीन संतानो मे अनुष्का सबसे बडी बेटी थी। दूसरी 6 साल की बेटी अन्नू व 4 साल का एक बेटा कार्तिक है।

परिजनो का रो रोकर है बुरा हाल

इस घटना ने जहा सभ्य समाज पर एक कलंक लगाने का कार्य किया है वही इस घटना से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुचे एसपी डां संकल्प शर्मा ने घटना की जानकारी लेते हुए बताया की पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button