Entertainment

अंकुश राजा का कांवर गीत भोला है भंडारी की धूम

मुम्बई । एक बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाकर फेमस सिंगर अंकुश राजा ने श्रोताओं मन मोह लेते हैं। भोजपुरी संगीत के दुनिया में उनकी आवाज का जादू खूब चल रहा है। इसी क्रम में अंकुश राजा ने कांवर गीत भोला है भंडारी गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों में व्यूज मिला है। यह गीत यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। लोग इस गाने को सुनकर भोले बाबा की भक्ति के रस भाव विभोर हो जाते हैं। कांवर गीत भोला है भंडारी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गीत को लिखा है गीतकार पवन बंजो ने, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार शिशिर पांडेय ने।

रिकॉर्डिंग श्री म्यूजिक प्रकाश ने किया है। गार्जियन लखन बाबा हैं। इस गीत का ऑडियो जितना अच्छा है, वीडियो भी उतना ही बेहतरीन है। वीडियो में अंकुश राजा भगवा रंग के पोशाक में शिव भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। गाने के बोल के अनुरूप ही लोकेशन का चयन किया गया है, जोकि काफी मनोहारी लगता है। यह वीडियो सांग एक बार देखने पर बार बार देखने व सुनने का मन करता है। अंकुश राजा ने अब तक जितने भी गाने गाये हैं, सभी गाने काफी हिट रहे हैं। उनके गाये हुए गानों को रिलीज होने का उनके फैंस को काफी इंतजार रहता है। उनके चाहने वाले व श्रोताओं के लिए यह कांवर गीत भोला है भंडारी अनुपम भेंट है। इस गाने को मिल रहे प्यार के लिए अंकुश राजा ने सभी श्रोताओं व संगीतप्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button