Crime

कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने चार लोगों की मौत

छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक गांव में स्थित कुएं में आज जहरीली गैस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव के गुरार माेहल्ले में एक घर का निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान घर में बने एक सकरे कुएं में कारीगर मुन्ना कुशवाह (45) का हथौड़ा गिर गया। जिसे निकालने के लिए कारीगर कुएं उतर गया। वह काफी देर तक बाहर नहीं आया, तो मकान मलिक शेख बशीर (60), उनका पुत्र असलम (37) और भतीजा अल्ताफ (21) भी कुएं में उतरे और जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू कराया। चारों गंभीर हालत में मिले। सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत का कारण गैस चढ़ने से दम घुटना बताया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जताया शोक

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक कुएं में जहरीली गैस रिसाव से चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शोक जताया है।डॉ यादव ने एक्स पोस्ट के माध्यम से कहा कि छतरपुर जिले के कुर्राहा गांव में बसीर खान के निजी कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण दम घुटने से चार अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। (वार्ता)

अधिवक्ता की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या, हमलावर फरार

देश में केवल चार जातियां, इनके उत्थान से मिटेगा भेदभाव : योगी आदित्यनाथ

सदन में जब सीएम योगी ने कहा- “मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं”

लोकसभा में लगे रेल मंत्री हाय हाय के नारे, वैष्णव का धैर्य टूटा

2027 में खटाखट नहीं, कांग्रेस और सपा का सफाचट होगा: सीएम योगी

गरजे सीएमः अपराधियों को गोली न मारें तो क्या माला पहनाएं

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button