Crime

बलिया में युवक की बेरहमी से हत्या, रात में मौके पर पहुंचे एसपी

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में सोमवार रात लाठी-डंडों से हमला कर 35 वर्षीय उमेश चौरसिया की हत्या कर दी गई। मालीपुर के पास कैथी ननौरा मार्ग पर करीब छह हमलावरों ने उमेश पर हमला किया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद सीयर सीएचसी में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। FSL टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कागज पर उतरेंगे बच्चों के सपने, ‘मेरे सपनों का भारत’ में दिखेगा नए भारत का विजन

 

Related Articles

Back to top button