जीएसटी में राहत से व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा मिलेगा : कैट
जीएसटी परिषद के नतीजों का बाजार पर रहेगा असर.विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर पर
नयी दिल्ली : कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं केंद्र सरकार और जीएसटी काउंसिल का व्यापार करने में आसानी प्रदान करने की दिशा में बड़ा सकारात्मक कदम है।कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं केंद्र सरकार और जीएसटी परिषद का व्यापार करने में आसानी प्रदान करने की दिशा में बड़ा सकारात्मक कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण के नेतृत्व की सराहना की और आशा व्यक्त की कि जीएसटी कराधान को और अधिक सरल और तर्कसंगत बनाया जाएगा।
जीएसटी परिषद के नतीजों का बाजार पर रहेगा असर
विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सरकार के खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ाने से हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह मजबूत रहे घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक के नतीजों का असर रहेगा।बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 217.13 अंक अर्थात 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ सप्ताहांत पर 77209.90 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.5 अंक यानी 0.2 प्रतिशत चढ़कर 23501.10 अंक हो गया।
विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर पर
विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) के पास आरक्षित निधि में गिरावट आने से 14 जून को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर कम होकर 652.9 अरब डॉलर रह गया।वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.31 अरब डॉलर बढ़कर 655.82 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 14 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.09 अरब डॉलर की भारी गिरावट के साथ 574.24 अरब डॉलर पर आ गया। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.02 अरब डॉलर गिरकर 55.97 अरब डॉलर रह गया।इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर में 5.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह कम होकर 18.11 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 24.5 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.6 अरब डॉलर हो गया।(वार्ता)



