Crime

गेम जोन में लगी भीषण आग, हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत

राजकोट : गुजरात में राजकोट तालुका क्षेत्र में गेम जोन में शनिवार को लगी भीषण आग में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गए।मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन में आज शाम आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की आठ गाड़ियों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्क्त से आग बुझाने में लगे हुए हैं। इस दौरान मौके से आठ लोगों के शव निकाले गए हैं।इमरजेंसी सेवा 108 ने बताया कि उनकी एंबुलेंस में मौके से झुलसे हुए 18 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।अपुष्ट खबरों में मृतकों का आंकड़ा करीब 25 बताया जा रहा है।राजकोट गेमिंग ज़ोन मेें लगी आग पर राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने बताया, “यहां पर जो दुखद घटना हुई है, उस पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। यहां के मालिक और मैनेजर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “राजकोट में आग की घटना ने हम सभी को दुखी किया है। कुछ देर पहले उनसे टेलीफोन पर हुई बातचीत में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने मुझे प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ”राजकोट (गुजरात) के गेम जोन में हुई दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैंने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से बात की है और इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली है। प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और घायलों को इलाज मुहैया करा रहा है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस दुखद दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी ने कहा, “आज राजकोट में भीषण आग लगी है, मुझे बहुत दुख है। मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं पंजाब में हूं लेकिन राजकोट से लगातार संपर्क में हूं। एक गेम ज़ोन में आग लगी है। आग के कारण 25 लोगों की मृत्यु हुई है, उसमें ज्यादातर बच्चे हैं जो गेम खेलने के लिए आते थे। बचाव कार्य अभी हमारी प्राथमिकता है। बाद में जांच कर पता लगाया जाएगा कि कौन जिम्मेदार है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

गुजरात: राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “आज राजकोट में बहुत ही दुखद दुर्घटना हुई है, इसमें अनेक बच्चों की जान गई है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के निर्देश पर मैं अभी राजकोट जा रहा हूं, आज रात को ही SIT का गठन किया गया है जो मामले की जांच करेगी, संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री से घटना का जायजा लिया है और और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं… SIT का गठन हो गया है और सभी अधिकारियों को रात को 3 बजे से पहले राजकोट पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।”

(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button