UP Live

अखाड़े में भिड़े दमदार पहलवान, लालचक दंगल देखने उमड़ा हजारों का जनसैलाब

भटनी, देवरिया के लालचक गांव में शनिवार को आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने शानदार दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन किया। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया और भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अखाड़े में रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए हजारों दर्शक पहुंचे। पहलवानों के हर दांव और पलटवार पर तालियों की गूंज सुनाई दी। आयोजन में जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, ग्राम प्रधान इंदल यादव सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

  • राकेश मद्धेशिया

भटनी, देवरिया। थाना क्षेत्र के समीप स्थित लालचक गांव में शनिवार को आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। अखाड़े में एक के बाद एक हुए मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबले शुरू होते ही अखाड़े के चारों ओर दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया और भाटपाररानी विधायक सभा कुंवर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, ग्राम प्रधान इंदल यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताएं देश की पारंपरिक खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम करती हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और उसे निखारने का अवसर मिलता है।

वहीं विधायक सभा कुंवर ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गांवों में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होने से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिल सकता है।

दंगल के दौरान अखाड़े के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। पहलवानों के हर दांव, पकड़ और पलटवार पर दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा। रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ग्राम प्रधान इंदल यादव ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों और दंगल देखने पहुंचे क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अखाड़े में पहलवानों का दमखम और आयोजन स्थल के बाहर उमड़ा जनसैलाब पूरे दंगल के प्रमुख आकर्षण रहे।

आसमान में ऐसा नजारा देख थम गईं हजारों निगाहें, आमने-सामने आए 2 फाइटर जेट और फिर…

Related Articles

Back to top button