Crime

पत्नी ने पति की हत्या कर खुद को लगाई फांसी

नागपुर। आपसी विवाद पर पत्नी ने पत्थर मारकर पति की हत्या कर दी और खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर हाईवे पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनवर्षा के राधारमननगर में रात्रि में करीब 10 बजे दोनों में विवाद हुआ। रात में ही पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध बनाने को लेकर हुआ विवाद और पत्नी ने नजदीक रखे पत्थर से सर पर वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद खुद आम पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। थाना प्रभारी ने बताया की जांच जारी है, फोरेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है उनके आते ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जायेगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button