Crime

प्रतापगढ़:डंफर से टकराकर कार में लगी आग, दो की जलकर मौत ,तीन की हालत गंभीर

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में प्रयागराज से अयोध्या राज मार्ग पर सोमवार की सुबह अयोध्या से दर्शन करके प्रयाग राज लौट रहे श्रद्धालुओ की कार की तेज रफ्तार डंफर की सामने से में टक्कर हो गई और कार में आग लग गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोगो की जलकर मौत घटना स्थल पर हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।कोतवाली नगर के सोनावा शाही कोल्ड स्टोरेज के सामने हुई इस दुर्घटना में कार में लगी आग को फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाा । पुलिस के अनुसार दुर्घटना में अंकित (24) और विकास (22) की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि अखिल (12) ,सत्यम (24) ,विवेक (24) गंभीर रूप से घायल हो गए । (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button