Crime

शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौत

झांसी । शादी के चार दिन बाद ससुराल से मायके आई एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। उसका शव बाथरुम में मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे मे लेकर और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फेफड़ों में पानी भरना बताया गया है। फिलहाल, अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पूरा मामला यूपी के झांसी का है।

मायके वालों के अनुसार, दुल्हन बाथरुम गई थी जहां वह पानी के ड्रम में गिरी हुई मिली। उसे फौरन इलाज के लिए मेडिकल कालेज में ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम में मृतका के फेफड़ों में पानी पाया जाना बताया गया है। अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। तभी मौत की असली वजह सामने आएगी। जानकारी के मुताबिक, मृतक दुल्हन का नाम ममता कुशवाहा है, उसकी उम्र 23 वर्ष थी. ममता के पति का नाम सुरेंद्र कुशवाहा है। ममता का मायका मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है। जबकि, मायका झांसी के बरुआसागर थानान्तर्गत ग्राम घसरपुरा में है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button