Crime

गाजीपुर:जवानों पर फायरिंग करने वाले नौ फर्जी ट्रांसजेंडर्स को पुलिस ने दबोचा

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस द्वारा ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान से मारपीट तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने व उन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने वाली घटना का अनावरण करते हुए नौ फर्जी ट्रांसजेन्डर / अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया‌।

गत 29/30 अप्रैल की रात्रि थाना क्षेत्र के उतराँव बाजार में, दो पीआरडी के जवान गश्त/पिकेट ड्यूटी पर थे । उसी दौरान संदिग्ध आ रही एक मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर टोका गया तो मोटर साईकिल चालक व पीछे बैठे ट्रांसजेन्डर पीआरडी जवानों से बहस करने लगे व वापस चले गये‌। थोड़ी देर बाद वह मोटर साईकिल सवार अपने अन्य ट्रांसजेन्डर साथियों के साथ इकट्ठा होकर आये और पीआरडी जवानों के कार्य में बाधा डालते हुये गाली गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए, लाठी डण्डा से पीटने लगे‌ इसके बाद जान से मारने की नीयत से पीआरडी जवानों पर तमंचा से फायरिंग कर वहाँ से भाग गये।

पीआरडी जवानों के तहरीर के आधार पर थाना पर विभिन्न धाराओं में चार नामजद व आधा दर्जन अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया। वांछित अभियुक्तगण सुनील सिंह पुत्र स्व. रामचन्दर सिंह निवासी ग्राम गड़ार तथा किशन यादव पुत्र कुबेर यादव ग्राम उतरांव थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर को, मंगलवार को समय 15.15 बजे गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात अन्य वांछित अभियुक्त प्रमोद पुत्र मुन्ना यादव निवासी लट्ठूडीह को एक मई को घटना में प्रयुक्त एक देशी तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना में शामिल अन्य अभियुक्त राहुल चौहान उर्फ नैना पुत्र स्व. गोपाल सिंह निवासी ग्राम हनुमान गली ओबरा पावर प्लान्ट के पास थाना ओबार जनपद सोनभद्र हालपता ग्राम महराजपुर थाना रसड़ा जनपद बलिया, जितेन्द्र ठाकुर उर्फ पायल पुत्र रामकुबेर ठाकुर निवासी ग्राम लट्ठूडीह, लक्की उर्फ रानी पुत्र औरंगजेब निवासी कोटवारी थाना रसड़ा जिला बलिया, राजू कुमार उर्फ पूजा पुत्र देवमुनि राम निवासी गनीचक थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, शरीफ उर्फ पलक पुत्र तसलीम निवासी खारीबाद म0नं0 103 वापी जिला वापी प्रान्त गुजरात, पिन्टू गुप्ता उर्फ संध्या पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी अलावलपुर थाना बरेसर जनपद गाजीपुर का नाम प्रकाश में लाकर गिरफ्तार किया गया।

ज्ञातव्य है कि प्रकाश में आये अभियुक्तगण पुरुष हैं जो फर्जी ट्रांसजेण्डर/महिला का वेश बनाकर काफी दिनों से क्षेत्र में लोगों के यहाँ जाकर नाच गाकर जबरदस्ती पैसा वसूलते हैं, पैसा न देने पर लोगों से अभद्रता व मारपीट करते रहते हैं। जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस काफी दिनों से इनकी तलाश में लगी हुयी थी‌ इनमें से कई लोगों पर विभिन्न धाराओं में पहले से भी मुकदमे दर्ज मिले हैं। मुकदमा में वांछित सभी अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button