Crime

आतंकियों के लिए काम करने वाला हेड मास्टर गिरफ्तार

पुंछ । जम्मू संभाग के जिला पुंछ में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। यहां एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने रविवार को एक हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है, जो ओजीडब्ल्यू के तौर पर आतंकवादियों के लिए काम कर रहा था। उसके पास से पिस्तौल और ग्रेनेड भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में रविवार को सेना के 6 सेक्टर के 39 आरआर, रोमियो फोर्स ने पुलिस और एसओजी पुंछ के साथ हरि बुड्ढा में एक संयुक्त अभियान में चलाया। इस दौरान कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जो ओवर-ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के तौर पर आतंकवादियों के साथ काम कर रहा था। वह पेशे से एक स्कूल में हेडमास्टर के पद पर कार्यरत है। उसके घर से एक विदेशी निर्मित पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस खेप का इस्तेमाल पुंछ क्षेत्र में आगामी चुनाव में गड़बड़ी करने के लिए किए जाने का संदेह है। तलाशी अभियान जारी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button