Politics

यूपी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आठ सीटों पर नामांकन शुरू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई, जिसके बाद इन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई।पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में मतदान होगा। इस चरण की आठ लोकसभा सीटों में से सात सामान्य श्रेणी की हैं और एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।पहले चरण के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 30 मार्च निर्धारित है।मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार पहले चरण में 1.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिनमें 76 लाख 23 हजार पुरुष और 67 लाख 14 लाख महिलाओं के अलावा 824 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा और यूपी की सभी सीटों पर वोटों की गिनती चार जून को होगी। चुनाव प्रक्रिया छह जून से पहले पूरी कर ली जाएगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button