Politics

उप्र, बिहार विधान परिषद में खाली होने वाली 13 और 11 सीटों पर 21 मार्च को होगा मतदान

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश और बिहार विधान परिषद की खाली होने वाली क्रमश: 13 और 11 सीटों पर मतदान 21 मार्च को होगा। बिहार विधान परिषद के इन सदस्यों का कार्यकाल पांच मई और उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो रहा है।चुनाव आयोग ने शुक्रवार को इन दोनों राज्यों की रिक्त होने वाली सीटों के लिए चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से खाली सीटों के लिए चार मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 11 मार्च होगी। नामांकन की जांच 12 मार्च काे होगी और नाम वापस लेने की तिथि 14 मार्च निधारित की गयी है। इन दोनों राज्यों की विधान परिषद की रिक्त सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान 21 मार्च सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना पांच बजे से शुरू होगी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button