Sports

दो टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने यशस्वी

राजकोट । इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में दोहरा शतक लगाया। यशस्वी ने दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। वहीं, सरफराज खान ने नाबाद 68 रन बनाए। यशस्वी ने लगातार दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। वहीं, सरफराज ने डेब्यू की टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया। यशस्वी और सरफराज ने कई उपलब्धियां अपने नाम की। वहीं, भारतीय टीम ने छक्कों का खास रिकॉर्ड बनाया।

यशस्वी लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। कांबली ने 1992-93 में ऐसा किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 224 रन बनाए थे। उसके बाद दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन की पारी खेली थी। उनके बाद कोहली का नंबर आता है। विराट ने 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 213 और दिल्ली में 243 रन बनाए थे। अब यशस्वी उनकी लिस्ट में शामिल हो गए। यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में 209 रन बनाए थे। अब राजकोट में नाबाद 214 रन बनाए।

यशस्वी ने की वसीम अकमर के रिकॉर्ड की बराबरी
यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में 12 छक्के लगाए। वह टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने वसीम अकरम के 28 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा (पाकिस्तान) में 12 छक्के मारे थे। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन, न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल, ब्रैंडन मैकुलम (दो बार), इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और श्रीलंका के कुसल मेंडिस एक पारी में 11-11 छक्के लगा चुके हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button