UP Live

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा: 80 लाख महिलाओं और सहयात्रियों ने की निशुल्क बस यात्रा

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योगी सरकार की निशुल्क बस यात्रा सुविधा का प्रदेशभर में व्यापक लाभ मिला। 29 अगस्त शाम 5 बजे तक करीब 80 लाख महिलाएं और उनके सहयात्री यूपी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर चुके थे। 28 अगस्त को अकेले करीब 50 लाख निशुल्क टिकट जारी हुए। साथ ही 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत मुफ्त यात्रा सुविधा दी गई।

लखनऊ : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर योगी सरकार की ओर से महिलाओं और उनके सहयात्रियों को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सौगात का लाभ प्रदेशभर में बड़ी संख्या में यात्रियों को मिला। 28 अगस्त को ही 49.96 लाख से अधिक महिलाओं और उनके सहयात्रियों को बिना किराया दिए यात्रा का अवसर मिला। 29 अगस्त की शाम 5 बजे तक करीब 80 लाख महिलाएं व सहयात्री इस सुविधा का लाभ उठा चुके थे। आंकड़ों के बढ़ने का क्रम जारी है, निशुल्क यात्रा सुविधा शनिवार रात 12 बजे तक जारी रहेगी।

परिवहन निगम के मुताबिक 27 अगस्त को 9.26 लाख से ज्यादा महिलाओं व सहयात्रियों ने योजना का लाभ उठाया। इनमें 6.03 लाख से अधिक महिलाएं और 3.22 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल रहे। पहले ही दिन प्रदेशभर में लोगों ने इसका भरपूर लाभ लिया और योगी सरकार की सराहना की। इसके बाद 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन को निशुल्क यात्रा का लाभ लेने वालों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। इस दिन 49.96 लाख से ज्यादा निशुल्क टिकट जारी किए गए। इनमें 32.47 लाख से अधिक महिलाएं और 17.48 लाख से ज्यादा सहयात्री शामिल रहे। यानी रक्षाबंधन के दिन ही करीब 50 लाख महिलाओं व सहयात्रियों को बिना किराया दिए यात्रा की सुविधा मिली।

दो दिन में 59.23 लाख से ज्यादा यात्रियों को राहत
27 और 28 अगस्त के उपलब्ध आंकड़ों को मिलाकर दो दिन में 59.23 लाख से अधिक टिकट जारी किए जा चुके हैं। इनमें 38.51 लाख से अधिक महिलाएं और 20.71 से अधिक सहयात्री शामिल हैं। योगी सरकार की निशुल्क बस यात्रा योजना ने बड़ी संख्या में परिवारों को त्योहार पर आर्थिक राहत देने के साथ बहनों को भाईयों के पास पहुंचने का रास्ता आसान किया।

बुजुर्ग महिलाओं को भी मिली विशेष सुविधा
शुक्रवार से ही ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत बुजुर्ग महिलाओं को भी निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। योजना के तहत परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को भी शून्य शुल्क वाले टिकट जारी किए गए, जिससे बुजुर्ग महिलाओं को भी त्योहार पर आवागमन में आर्थिक राहत मिली। 28 अगस्त को यात्रा करने वाली 32.47 लाख महिलाओं में वे भी शामिल हैं। परिवहन निगम इस योजना का तेजी से प्रचार-प्रसार भी कर रहा है, ताकि सभी पात्र महिलाएं इसका लाभ पा सकें।

सुरक्षित यात्रा के लिए परिवहन निगम की खास तैयारी
यूपीएसआरटीसी प्रधान प्रबंधक (संचालन) अनिल कुमार ने कहा कि रक्षाबंधन पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। अधिक से अधिक बसों का संचालन, प्रमुख बस स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती और यात्रियों की सुविधा पर विशेष निगरानी रखी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने, बसों के संचालन और यात्रियों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई जा रही है।

आंकड़े अभी और बढ़ने की उम्मीद
तीन दिवसीय इस निशुल्क यात्रा के समग्र आंकड़े शनिवार रात 12 बजे तक काटे गए शून्य शुल्क टिकटों के इनपुट्स अपडेट होने के बाद सामने आएंगे। यह प्रक्रिया लगातार जारी है। ऐसे में लाभार्थियों की संख्या आगे और बढ़ने की पूरी संभावना है।

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

देश में स्क्रैप हुए हर दो वाहनों में एक यूपी का, योगी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button