Varanasi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बरेका में खेलों का जुनून, मेजर ध्यानचंद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ और ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ थीम के तहत कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वाराणसी : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट द्वारा निर्धारित इस वर्ष की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” तथा “एक घंटा खेल के मैदान में” के संदेश को आत्मसात करते हुए बरेका खेल संघ द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के कुश्ती केंद्र में हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, प्रशिक्षकों एवं खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय खेल जीवन, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत एवं पदेन महासचिव, बरेका खेल संघ श्री अनुराग गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, टूलिंग मॉड एवं सचिव, कुश्ती, बरेका खेल संघ श्री राजेश कुमार, जन संपर्क अधिकारी एवं सचिव, बास्केटबॉल, बरेका खेल संघ श्री राजेश कुमार, सहित श्री अनिल राय, श्री संजय कुमार, श्री अरविंद यादव, श्री राजन कुमार सिंह, श्री सुरेंद्र प्रसाद, श्री आनंद सिंह एवं श्री दिग्विजय सिंह सहित बरेका खेल संघ से जुड़े प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बरेका परिसर में कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। खेल मैदान पर खिलाड़ियों की ऊर्जा, अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा ने आयोजन को विशेष बना दिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के माध्यम से मेजर ध्यानचंद जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

बरेका खेल संघ द्वारा आयोजित इन खेल गतिविधियों का उद्देश्य खिलाड़ियों के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नियमित खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, अनुशासन और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। “एक घंटा खेल के मैदान में” के संदेश के साथ प्रतिभागियों ने खेल को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय खेल दिवस का यह आयोजन बरेका में खेलों के प्रति उत्साह, प्रतिबद्धता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा। आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, अनुशासित जीवन और मजबूत टीम भावना के साथ ही सशक्त एवं स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है।

सेवा का संकल्प बना जनआस्था का सहारा, संकल्प अन्न क्षेत्र ने बांटा खिचड़ी प्रसाद

देश में स्क्रैप हुए हर दो वाहनों में एक यूपी का, योगी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button