Varanasi

सेवा का संकल्प बना जनआस्था का सहारा, संकल्प अन्न क्षेत्र ने बांटा खिचड़ी प्रसाद

वाराणसी के चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष संकल्प संस्था द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र ने खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया। भगवान संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था प्रत्येक शनिवार जनसहयोग से जरूरतमंदों और राहगीरों तक भोजन सेवा पहुंचा रही है।

वाराणसी। संकल्प संस्था द्वारा संचालित ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ की ओर से शनिवार को चौक स्थित कन्हैयालाल गुलालचंद सर्राफ प्रतिष्ठान के समक्ष खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल सेवा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों एवं जरूरतमंदों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने श्रद्धाभाव से खिचड़ी प्रसाद एवं शीतल जल वितरित किया।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “सेवा का भाव तभी सार्थक होता है, जब जरूरतमंद तक सहायता के साथ सम्मान और अपनत्व भी पहुंचे। संकल्प अन्न क्षेत्र के माध्यम से प्रत्येक शनिवार इसी भावना के साथ लोगों को भोजन और शीतल जल उपलब्ध कराया जाता है। जनसहयोग से यह सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है और यही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।”

इस आयोजन में श्रीमती मृदुला रानी अग्रवाल, श्रीमती गीता जैन, श्रीमती संगीता जैन एवं श्रीमती संध्या जैन का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर गिरधर दास अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, श्रीमती रमन लता अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, लल्लन चुरमुरा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद, रितिक एवं भैयालाल सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

युवाओं को भरपूर अवसर देने का तैयार हुआ ईको सिस्टम: सीएम योगी

देश में स्क्रैप हुए हर दो वाहनों में एक यूपी का, योगी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button