भदोही : पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी रामबाग रेल खंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर आनापुर गांव के पास गुरुवार सुबह वाराणसी की ओर जा रही डेमू की चपेट में आने से कोटेदार की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के गिराई निवासी एक व्यक्ति की गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी शैलेद्र यादव (45) सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। जहां से रेलवे ट्रैक पर मोबाइल पर बात करते हुए वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी जा रही डेमो ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर उसे घायल हो गए। (वार्ता)



