शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी की ऑस्ट्रेलिया में पानी में डूबने से मौत हो गई है।मृतकों में सोलन के एक नामी ठेकेदार गुरमीत सिंह का बेटा शिवम (24) व बेटी सुहानी (22) समेत उनकी मौसी व मौसी की बेटी शामिल है। वहीं मौसा की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया स्थित विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड यह हादसा हुआ। घटना 24 जनवरी दोपहर करीब 3ः50 बजे की है। फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली। सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाला। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया। (वार्ता)



