Crime

कोटा में नीट के एक और कोचिंग छात्र ने की आत्महत्या

कोटा : राजस्थान की कोचिंग सिटी कहे जाने वाले कोटा में एक और कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक छात्र उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद जैद (18) कोटा में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट में प्रवेश के लिए कोचिंग ले रहा था। मंगलवार देर रात्रि को इस कोचिंग छात्र के राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल के अपने कमरे से बाहर नहीं निकलने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो छात्र मोहम्मद जैद फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला जिसे नीचे उतार कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया । (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button