Sports

जूनियर्स को 6 विकेटों से हरा टाउन क्लब दुद्धी की सीनियर टीम पहुंची फाइनल में

दुद्धी व दुर्गापुर के बीच 24 को होगा फाइनल मुकाबला

दुद्धी, सोनभद्र : 37वें अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में वृहस्पतिवार को टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी की सीनियर टीम टीसीडी जूनियर्स को 6 विकेटों से पराजित कर फाइनल खेलने की हकदार हो गई।

दूसरे सेमीफाइनल मैच का टॉस दुद्धी सीनियर टीम के कप्तान रजत राज ने जीता और पिच की नमी भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीनियर टीम के कप्तान का निर्णय उस समय सही साबित होता नजर आया जब 20-20 ओवरों के मैच में जूनियर टीम 18.1 ओवर में ही अपने सभी विकेट खोकर 134 रन पर ही सिमट गई। प्रथम पायदान पर उतरे जमशेद खान ने एक छक्का और चार चौकों की मदद से 33, उद्घाटक बल्लेबाज सनी ने एक छक्का दो चौके की मदद से 22, अयाज व अयान ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 18-18 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी सीनियर टीम के गेंदबाजों में कप्तान रजत राज ने अपने तीन ओवरों में 8 रन व अभिषेक ने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन-तीन विकेट हासिल किया।

इसके अलावा धर्मेंद्र मिश्रा को दो व धीरज को एक विकेट मिला। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टाउन क्लब की सीनियर टीम 16.4 ओवर में अपने चार विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। मध्यमक्रम के बल्लेबाज आलोक शर्मा ने तीन छक्का और 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 63 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। सृजन ने दो छक्का पांच चौका लगाते हुए 34 रन, अभिषेक ने दो चौके की मदद से 20 रन व सुमित सोनी दो चौके की मदद से 9 रन बनाए। दुद्धी जूनियर्स की टीम के गेंदबाजों में जमशेद, निशान्त जौहरी, रेहान व अयाज को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार टीसीडी दुद्धी की सीनियर टीम जूनियर्स को छह विकेटों से हराकर फाइनल चक्र में प्रवेश कर लिया।

मैच में सर्वाधिक 63 रन बनाने वाले दुद्धी सीनियर टीम के खिलाड़ी आलोक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित कर ग्राम प्रधान अब्दुल्लाह अंसारी व रंजीत सेठ द्वारा पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर सलीम खान व सुनील जायसवाल, कमेंट्री मु. शमीम अंसारी, सैय्यद फैजुल्लाह व अविनाश गुप्ता तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button