Sports

राष्ट्रपति ने 39 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से किया सम्मानित

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 खिलाड़ियों, आठ प्रशिक्षकों तथा तीन विश्वविद्यालयों को खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को खेल रत्न तथा क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार सहित कुल 42 पुरस्कार प्रदान किये गये।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023:– बैडमिंटन में चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज26 अर्जुन पुरस्कार 2023:- ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी),अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी),श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स),पारुल चौधरी (एथलेटिक्स),मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी), आर वैशाली (शतरंज), मोहम्मद शमी (क्रिकेट), अनुष अग्रवाल (घुड़सवारी), दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज), दीक्षा डागर (गोल्फ), कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी), पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी), पवन कुमार (कबड्डी),रितु नेगी (कबड्डी),नसरीन (खो-खो), पिंकी (लॉन बॉल्स),ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी),ईशा सिंह (निशानेबाजी),हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वॉश), अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस), सुनील कुमार (कुश्ती), अंतिम (कुश्ती), नाओरेम रोशिबिना देवी (वुशू), शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी),इलूरी अजय कुमार रेड्डी (नेत्रहीन क्रिकेट), प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023:– प्रशिक्षक, ललित कुमार(कुश्ती), आर बी रमेश (शतरंज), महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स), शिवेन्द्र सिंह (हॉकी), गणेश प्रभाकर देवरुखकर (मलखंब)।आजीवन श्रेणी में: प्रशिक्षक, जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ), भास्करन ई (कबड्डी),जयन्त कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)।

खेल और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023:-खिलाड़ी, मंजूषा कंवर(बैडमिंटन) विनीत कुमार शर्मा(हॉकी), कविता सेल्वराज(कबड्डी)।मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी 2023:- समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन के लिए विजेता विश्वविद्यालय, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर। प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब, द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र।उल्लेखनीय है कि खेलों में उत्कृष्टता को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए जाते हैं। इसी क्रम में ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

‘खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार’- पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन और नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है। ‘खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार’ लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सक्षम बनाने हेतु प्रशिक्षकों को दिया जाता है। ‘खेलों और खेलों में जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार’ उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और जो अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी खेल आयोजन को बढ़ावा देने में अपना सहयोग जारी रखते हैं।अंतर-विश्वविद्यालय टूर्नामेंट में समग्र रूप से शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी दी जाती है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button