Crime

होमवर्क का टेंशन, तीसरी मंजिल से कूद गया छात्र

इंदौर । मध्यप्रदेश के इंदौर में होमवर्क पूरा न कर पाने के तनाव से गुजर रहे 13 वर्षीय छात्र ने विद्यालय की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विद्यालय की इमारत से छात्र के छलांग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि कक्षा सात के छात्र ने अपने बयान में बताया कि वह होमवर्क पूरा न कर पाने से तनाव में था और इस कारण पिछले 10 दिन से विद्यालय नहीं जा रहा था।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button