UP Live

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण

भलुअनी, देवरिया से खेल जगत की शानदार खबर सामने आई है। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स माध्यमिक विद्यालय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पिपरा खेमकरन स्थित गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण समेत कई पदक अपने नाम किए।

भलुअनी, देवरिया। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स माध्यमिक विद्यालय जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पिपरा खेमकरन स्थित गर्ग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण समेत कई पदक जीते। रितिक, सुहासी, जूही और तारा ने स्वर्ण पदक हासिल कर गोरखपुर मंडल के लिए स्थान बनाया।अंकुश, अरमान, श्रद्धा और समीर ने रजत पदक जीते, जबकि प्रिंस, आरोही, श्रुति, अनन्या, मानवी, पलक, राजवीर, सत्यम, ऋषभ और प्रिंस ने कांस्य पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक ज्ञानेश्वर शुक्ला और प्रधानाचार्य विद्यासागर तिवारी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। निफा जिलाध्यक्ष एवं यूथ ब्रिगेड के संस्थापक संतोष मद्धेशिया वैश्य ने उपलब्धि को क्षेत्र और जिले के लिए गौरव का विषय बताया। विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक अजीत ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। विद्यालय परिवार ने मंडल के लिए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस-सपा जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग दोषी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button