Crime

पालतू कुत्ते को बचाते डेम में डूबा युवक

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के केरवा डैम इलाके में फिर बड़ा हादसा हुआ है. यहां पानी में डूब रहे पालतू कुत्ते को बचाने एक लड़का और 2 लड़कियां पानी में उतरे. लेकिन लड़का इस दौरान गहरे पानी में चला गया जिससे डूबकर उसकी मौत हो गई।रातीबड़ पुलिस के मुताबिक, चूनाभट्टी इलाके में रहने वाला युवक सरल निगम अपनी दो दोस्तों के साथ केरवा डैम इलाके में घूमने गया था. उसकी एक दोस्त उसका पैट डॉग भी लेकर आई थी। तीनों जब केरवा डैम के पास नदी के किनारे किनारे चल रहे थे, तो उसी दौरान सरल की दोस्त का पैट डॉग पानी में गिर गया. उसे बचाने के लिए तीनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा और पालतू कुत्ते को बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी दौरान किनारे पर चिकनाई होने से तीनों फिसल गए और तीनों का एक दूसरे से हाथ छूट गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button