Crime

किसान पर बाघ ने किया हमला, मौत

पीलीभीतपीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया और मौके पर ही मौत हो गई । गांव के रहने वाले ने बताया कि हमारे एक साथी को आज बाघ खींचकर ले गया और मार दिया है। इस क्षेत्र में बाघ अब तक छह लोगों को अपना निवाला बन चुका है। मगर, वन विभाग इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी कुछ नहीं कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बाघ जंगल में खींचकर ले गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मुश्किल से बाघ के जबड़े से किसान को छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। फिर शव को माधोटांडा-पीलीभीत सड़क पर रखकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर कई घंटो जाम लगा रहा।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button