Sports

5 विकेटों से राबर्ट्सगंज को रौंद टीसीडी बी ने किया अगले चक्र में प्रवेश

37वां अंतरराज्जीय क्रिकेट टूर्नामेंट का नौवां मैच.तेज अर्धशतक बनाने वाले दुद्धी के बल्लेबाज गौस बने मैन आफ द मैच

दुद्धी, सोनभद्र। प्रतिभावान खिलाड़ियों से लबरेज मेजबान टाउन क्रिकेट क्लब की जूनियर टीम शुक्रवार को रावर्टसगंज को पांच विकेटों से परास्त कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। दुद्धी टीम का दूसरा मुकाबला शनिवार को रांची के विरुद्ध होगा। मैच की बावत जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जबी खान बताया कि प्रतिदिन की भांति चांदी के सिक्के से कराया गया टॉस प्रकाश पाली राबर्ट्सगंज के कप्तान नफासत ने जीता। चांदी का सिक्का परंपरागत ढंग से टॉस जीतने वाले कप्तान को बतौर यादगार दे दिया गया।

पहले बल्लेबाजी करती हुई रावर्टसगंज की टीम निर्धारित 20 ओवर में अपने आठ विकेट खोकर 172 रन बनाए। जिसमें वीरध्वज ने नौ चौकों की मदद से सर्वाधिक 50 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा सचिन ने 22, प्रीत राय ने 17, कप्तान नफासत ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी बी की ओर से रेहान खान ने अपने निर्धारित चार ओवरों में 23 रन देकर तीन खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा नागेंद्र को दो, निशांत निशु को व अयाज को एक-एक विकेट मिला। दूसरी पाली में बल्लेबाजी के लिए उतरी दुद्धी बी की टीम 14.2 ओवरों में अपने पांच विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया।

दुद्धी बी की ओर से मध्यमक्रम के बल्लेबाज निशांत नीशू ने चार छक्का और 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा गौस खान ने क्रीड़ांगन के चहुंओर पांच छक्के और पांच चौके लगाते हुए मात्र 15 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाये। उद्घाटक बल्लेबाज कप्तान निशांत मोहन ने तीन छक्का और पांच चौकों की मदद से 40, हेमंत ने 3 चौका लगाते हुए 12 रन, रेहान ने नाबाद 10 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए रावर्टसगंज के गेंदबाजों में सचिन, भूषण, अमित व सतीश को एक-एक विकेट मिला। मैच में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले मेजबान टीम के खिलाड़ी गौस खान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर प्रकाश पाली क्लीनिक के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एचपी सिंह द्वारा कस्बे के व्यापारिक संस्थानों द्वारा मुहैया कराई गई दर्जनों ईनाम व गिफ्ट हैंपर से पुरस्कृत किया गया।

मैच के अंपायर अंकुर बच्चन व रजत राज थे। कमेंट्री सलीम खान, शमीम अंसारी एवं इरफान ने की। स्कोरर सागर व अयाज रहे। शनिवार को मेजबान दुद्धी बी की टीम रांची झारखंड से क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button