जौनपुर : भ्रष्टाचार निवारण संगठन वाराणसी की टीम ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर के एक लिपिक को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जौनपुर जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के ओलन्दगंज मोहल्ले के निवासी आशुतोष अस्थाना की पत्नी रीना अस्थाना की मछलीशहर पड़ाव पर करीब एक विस्सा जमीन है। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है,कोर्ट से स्टे भी है। (वार्ता)



