Crime

तेज रफ्तार बाइक टकराए, पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत

बैतूल । बैतूल जिले में दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें भैसदेही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि हादसा भैसदेही थाने के कुकरू खामला मार्ग पर लहास गांव के पास हुआ. हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बैतूल जिले के भैसदेही थाने के कुकरू खामला मार्ग पर लहास गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बासनेर खुर्द के रहने वाले दो युवक और बच्चा एक बाइक पर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर ग्राम हरीमऊ के निवासी दो युवक सवार थे. सभी लहास गांव के पास बाइकें आपस में टकरा गईं. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की इस हादसे में मौत हुई है उनमें सुरेश (उम्र 30 साल), रविंद्र कास्देकर (उम्र 28 साल) और उसका बेटा प्रियांशु कास्देकर (उम्र 3 साल) शामिल हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button