लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बोरिंग साइड पर शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। हरियाणा का रहने वाला मजदूर अपने साथियों के साथ यहां काम कर रहा था. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के सेठघाट मोहल्ले में जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग का कार्य चल रहा है। यहां हरियाणा का रहने वाला बलराम अपने साथियों के साथ मजदूरी कर रहा था. वह यहां टेंट लगाकर रह रहा था। बीती रात मोहल्ले के कुछ दबंग टेंट के पास जाकर शराब पीने लगे. बलराम ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने तमंचा निकालकर बलराम के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।(वीएनएस)



