Crime

डीडीसी चकबंदी का पेशकार 20 हजार घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

संतकबीरनगर : उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले में आज भ्रष्टाचार निवारण संगठन बस्ती मण्डल बस्ती ने एक भ्रष्ट लोक सेवक मुकेश कुमार यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।मुकेश कुमार यादव पुत्र रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम कटरा खुर्द पोस्ट बरहपुर थाना कसानगंज, जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश, सम्प्रति पेशकार डी०डी०सी० न्यायालय चकबन्दी, तहसील सदर, जनपद संतकबीरनगर को शिकायतकर्ता से उसके गाटा संख्या 1632 को बनाए रखने तथा विपक्षी की आपत्ति खारिज करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ डीडीसी न्यायालय परिसर संतकबीरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button