
बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे हर्रैया थाना क्षेत्र में रविवार को मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी तथा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बंजरिया गांव के समीप यह दुर्घटना हुई। पैकोलिया थाना क्षेत्र के महुआं गांव निवासी शोहरता देवी (45),फूला देवी (50) तथा पतिराम मोटर साइकिल से अयोध्या मे सरयू नदी मे स्नान करने के लिए गये थे । वापस आते समय अभी हर्रैया थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के समीप पहुंचे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । वार्ता



