Business

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार

मुंबई : विदेशी बाजारों के सकारात्मक रुख के प्रभाव से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दसवें दिन तेजी रही।बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.01 अंक की बढ़त लेकर 67519 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 33.10 अंक चढ़कर 20103.10 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 1.02 प्रतिशत की छलांग लगाकर 32,474.86 अंक और स्मॉलकैप 1.15 प्रतिशत उछलकर 37,726.50 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3804 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2446 में तेजी जबकि 1202 में गिरावट रही वहीं 156 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में लिवाली जबकि 21 में बिकवाली हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।बीएसई के 20 समूहों में तेजी का रुख रहा।

इस दौरान कमोडिटीज 1.09, सीडी 0.65, ऊर्जा 0.82, एफएमसीजी 0.05, वित्तीय सेवाएं 0.26, हेल्थकेयर 0.50, इंडस्ट्रियल्स 0.73, आईटी 0.64, दूरसंचार 0.38, यूटिलिटीज 0.92, ऑटो 0.94, बैंकिंग 0.10, कैपिटल गुड्स 0.69, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.01, धातु 1.39, तेल एवं गैस 1.40, पावर 0.83, रियल्टी 1.47, टेक 0.36 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.80 प्रतिशत चढ़ गये।अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का रुझान सकारात्मक रहा।

इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.68, जापान का निक्केई 1.41, हांगकांग का हैंगसेंग 0.21 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जर्मनी के डैक्स में गिरावट रही। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button