Varanasi

दुद्धी में 132 केवी पावर स्टेशन की मांग, चेयरमैन कमलेश मोहन ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन कमलेश मोहन ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी बिजली समस्या के स्थायी समाधान के लिए 132 केवी पावर स्टेशन स्थापित करने की मांग की। उन्होंने नगर पंचायत के विस्तारीकरण और विकास कार्यों के लिए विशेष बजट की आवश्यकता बताई। ज्ञापन में सड़क, नाली, जल निकासी, तालाबों के विकास, गड्ढामुक्त सड़कों और पेयजल समस्या के समाधान की मांग भी शामिल रही।

दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन ने सोमवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की वर्षों पुरानी विद्युत समस्या के स्थायी समाधान के लिए 132 केवी पावर स्टेशन स्थापित कराने की मांग की। इसके साथ ही नगर पंचायत के विस्तारीकरण एवं विकास कार्यों के लिए विशेष बजट उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

मंत्री को अवगत कराते हुए चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि दुद्धी क्षेत्र में बिजली की समस्या बीते कई दशकों से बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त करने के लिए दुद्धी में 132 केवी पावर स्टेशन की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। जब तक यह व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक क्षेत्रवासियों को विद्युत संबंधी समस्याओं से पूरी तरह राहत मिलना मुश्किल है।

चेयरमैन ने नगर पंचायत दुद्धी में बजट के अभाव का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त धनराशि नहीं मिलने से नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर के समग्र विकास के लिए विस्तारीकरण आवश्यक है तथा बिजली, सड़क, नाली, गलियों और नगर के सुंदरीकरण के लिए विशेष बजट की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि नगर में नालियों के पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में नागरिकों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं सड़कों पर गड्ढे होने से आवागमन भी प्रभावित होता है। ज्ञापन में तालाबों के विकास, नगर की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने तथा गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाली पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की भी मांग की गई।

चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि यदि इन आवश्यक विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा दी जाए तो नगर पंचायत दुद्धी के विकास को नई गति मिल सकती है और नागरिकों को बुनियादी समस्याओं से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज की चेयरमैन रूबी प्रसाद, पिपरी नगर पंचायत के चेयरमैन दिग्विजय सिंह एवं देवेश मोहन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

युवा बनेंगे अपने शहर के ब्रांड एम्बेसडर, ‘Visit My State UP’ अभियान का आगाज

भाई ने लगाई गुहार, CM योगी ने तुरंत भेजी एंबुलेंस: बहन का इलाज शुरू होते ही छलके आंसू

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button