Crime

अवैध रसूली को लेकर एआरटीओ,यात्री कर अधिकारी, दो सिपाही व चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

महराजगंज। आज जनपद से नेपाल जाने वाले फरेंदा-सोनौली हाईवे पर मालवाहक गाड़ियों व पर्यटक वाहनों से अवैध वसूली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एक ट्रक चालक व एक अन्य की तहरीर पर कोल्हुई और नौतनवा थाने में एआरटीओ,यात्री कर अधिकारी, दो सिपाही व चार अन्य प्राइवेट लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से जनपद में हड़कंप मच गया है।

गोरखपुर- सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालवाहक ट्रकों और पर्यटक बसों से वसूली मामले में कोल्हुई पुलिस ने महराजगंज के एआरटीओ प्रदीप कुमार, पीटीओ मथुरा प्रसाद, दो सिपाही और चार अन्य प्राइवेट लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध अमरोहा जिले के हसनपुर‌ निवासी ट्रक चालक महबूब और नौतनवा के सरोजनी नगर निवासी बिरजू की तहरीर पर पुलिस ने कोल्हुई और नौतनवा थाने पर दो अलग- अलग भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में संयुक्त प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि रात गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने वाले एक मालवाहक ट्रक के चालक ने कोल्हुई पुलिस को चलने वाले एक मालवाहक ट्रक के चालक ने कोल्हुई पुलिस को सूचना दिया था कि एआरटीओ विभाग के पीटीओ मथुरा प्रसाद एवं उनकी टीम द्वारा मालवाहक ट्रकों से जबरन वसूली की जा रही है।

ट्रक चालकों द्वारा जब इसका विरोध किया जा रहा है, तो बताया गया कि यह वसूली एआरटीओ के निर्देश पर की जा रही है। इस मामले में पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां पीटीओ मथुरा प्रसाद की टीम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि ट्रक चालकों के अलावा उनकी टीम द्वारा पर्यटक बसों से भी वसूली की जा रही थी। इस मामले में नौतनवा थाने पर भी एक मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक चालकों द्वारा जब इसका विरोध किया जा रहा है, तो बताया गया कि यह वसूली एआरटीओ के निर्देश पर की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button