Crime

चार पहिया वाहन की ठोकर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के बंगला चौराहा पर बुधवार की रात करीब 9 बजे धानी बाजार की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की इलाज के लिए एम्बुलेंस देर आती देख प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज श्याम सुंदर तिवारी ने मानवता का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज श्याम सुन्दर तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान रामप्रसाद उम्र करीब 58 वर्ष निवासी ग्राम सभा बैसार, टोला कचुरहा थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है शव को पीएम भेज दिया गया है। इसके साथ वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में लगी हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button