National

अगले साल फिर इसी लाल किले से भाषण दूंगा : मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम चुनाव में जीत हासिल करने की उम्मीद में रणनीति बनाने में जुटे विपक्षी दलों को मनोवैज्ञानिक झटका देते हुए आज कहा कि वह अगले साल लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर सबके समक्ष देश की प्रगति का विवरण पेश करेंगे।श्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीन से राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने 10 साल की कार्यकाल में हुए कार्यों की प्रगति का विवरण देते हुए कहा कि अगले साल वह फिर आ हैं और इस कार्यकाल में वह देश को दुनिया की नई शक्ति के रूप में स्थापित कर पांच साल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना देंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले साल जब वह लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो देश के विकास के अपने कार्यों का पूरा विवरण देंगे और अगले पांच साल में देश कहां होगा इसका खाका अभी पेश करेंगे।उन्होंने देश की प्रगति में भ्रष्टाचार परिवारवाद और तुष्टीकरण को बड़ी बाधा बताती हुए इन्हें तीन बड़ी बुराई बताया और इन तीनों बुराइयों से देश को मुक्त कराने की अपील करते हुए कहा “भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण देश के विकास के लिए सबसे बड़ी समस्या है। गरीब, पिछड़े, आदिवासियों और पसमांदा मुसलमानों का हक छिनती हैं और इन्हें हमें जड़ से मिटाना होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=YE9muWhKq_g

”प्रधानमंत्री ने कहा “आज भारत को जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में जी-20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है।”

अब 6 जी की तैयारी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5 जी रॉलआउट करने वाला देश बन गया है और अब 6 जी की तैयारी हो रही है।श्री मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुये कहा कि 5 जी को रोल आउट किया, दुनिया में सबसे तेज गति से 5जी रोल आउट करने वाला देश भारत बन चुका है। 700 से अधिक जिलों तक 5 जी सेवा पहुंच चुकी है। अब 6 जी की भी तैयारी चल रही है। इसके लिए टास्‍क फोर्स बनाया गया है।

पुतिन ने मुर्मू , मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज बधाई संदेश भेजा और दोनों देशों के संबंधों को अधिक प्रगाढ़ बनाने की कामना व्यक्त की।क्रेमलिन के सूत्रों के अनुसार श्री पुतिन ने अपने संदेश में कहा , “कृपया भारत के राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें। आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत सफलता हासिल की है। भारत को विश्व स्तर पर अच्छा सम्मान प्राप्त है और वह अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रचनात्मक एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

”श्री पुतिन ने अपने संदेश में कहा, “हम भारत सरकार के साथ विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे विश्वास है कि संयुक्त प्रयासों से हम सभी क्षेत्रों में उपयोगी द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय और वैश्विक एजेंडे के सामयिक मुद्दों को हल करने में रचनात्मक साझेदारी को और बढ़ाएंगे। निस्संदेह, यह हमारे मित्र राष्ट्रों के मूल हितों को पूरा करता है और विश्व की सुरक्षा और स्थिरता में योगदान देता है।”श्री पुतिन ने कहा कि वह ईमानदारी से प्रधानमंत्री श्री मोदी की सर्वोत्तम स्वास्थ्य और हर सफलता के साथ-साथ सभी भारतीय नागरिकों की खुशी और कल्याण की कामना करता हैं। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button