
महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में सर्विलांस टीम ने खोये या चोरी हुए छह लाख रुपए के फोन बरामद कर आज मूलस्वामियों को सौंपा।महाराजगंज में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने आज एक कांफ्रेंस कर जिले में खोए या चोरी हुए मोबाइल के बरामद होने की जानकारी दी। साथ ही बरामद किए गए छह लाख रुपए के 51 फोन को उनके स्वामियों को लौटाया। खोए हुए फोन को पाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।(वार्ता)



