NationalPolitics

राजस्थान में लाल डायरी चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करेगी : मोदी

सीकर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीकर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा यहां का जनसैलाब बता है कि आने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और मेरी गारंटी है राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी। आज राजस्थान में चारों तरफ एक ही गूंज है, जीतेगा कमल, खिलेगा कमल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल डायरी का जिक्र करते हुए कहा लाल डायरी चुनावों में कांग्रेस का डिब्बा गोल करेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान में पेपर लीक उद्योग चल रहा है। राजस्थान के युवा काबिल है, लेकिन पेपर लीक ने उनका भविष्य बर्बाद कर दिया है। इससे बचने के लिए अब युवाओं को कांग्रेस को हटाने पड़ेगा। राजस्थान में गैंगवार, तीज त्योहारों पर खतरा मंडरा रहा है। कानून व्यवस्था बिगड़ी है। कब पत्थर चले, कर्फ्यू लग जाए किसी को नहीं मालूम।

मोदी ने कहा कि राजस्थान के लोग कुछ भी बर्दाश्त कर सकते हैं, लेकिन बेटियों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता है। दलित बेटी के साथ रेप कर उस पर एसिड डाल दिया जाता है। दलित बहन के साथ पति के सामने रेप करते हैं। वीडियो वायरल करते हैं। स्कूलों में पढ़ाने वाले टीचर तक सुरक्षित नहीं है। कार्रवाई करने की बजाय कांग्रेस के नेता पीड़िताओं पर ही झूठ लगाने का आरोप लगा रहे हैं।(वीएनएस)

केन्द्र सरकार ने गत नौ वर्षों में किसान हित के लिए अनेक फैसले-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेखावाटी को किसानों का गढ़ बताते हुए कहा है कि यहां के किसानों ने पानी की कमी के बावजूद धरती से फसल उगाकर मिट्टी से सोना निकाला है वहीं केन्द्र सरकार किसानों के दुख दर्द को समझते हुए बीते नौ वर्षों में किसान हित के अनेक फैसले लिए हैं और नई व्यवस्थाओं का निर्माण किया है ।

श्री मोदी आज राजस्थान के सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि किसानों को जानकारी नहीं होने से कई बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन इस सरकार ने किसान समृद्धि केंद्र बनाकर इन सारी समस्याओं को दूर करने के प्रयास शुरू किए हैं इस वर्ष के अंत तक किसान समृद्धि केंद्र और खोल दिए जाएंगे।प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों की बढ़ती महत्वता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अब छोटे किसानों को आजीविका मजबूत होगी और उन्हें लाभ मिलेगा उन्होंने कहा भारत का विकास गांव के विकास से होकर ही आता है ऐसे में हमारी सरकार ने गांव में सुविधा बढ़ाने के भरपूर प्रयास किए हैं जो जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब तक यह धारणा रही है कि शहरों में ही सुविधा रहती है लेकिन अब गांव में सुविधाएं जाने लगी है चाहे वह शिक्षा का मसला हो या फिर स्वास्थ्य। उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई को अब मातृभाषा में शुरू कराने के प्रयास हो रहे हैं अब देश का बेटा बेटी जो डॉक्टर बनना चाहेगा उसके लिए यह सब आसान होगा।उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से विकास को गति मिलेगी और हमारा गौरव और विरासत दोनों मजबूत होंगे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button