Politics

मोदी ने फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र कर गांधी परिवार पर साधा निशाना

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र करते हुए एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, भारत उन देशों में से है, जिनका बैंकिंग क्षेत्र सबसे मजबूत माना जाता है।

उन्होंने फोन बैंकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 9 साल पहले ये फ़ोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं था। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवा दिया करते थे जो लोन कभी भी चुकाया नहीं जाता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था और इन घोटालों ने देश के बैंकिंग क्षेत्र की कमर तोड़ दी थी। उन्होंने 2014 के बाद बैकिंग क्षेत्र को फिर से मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत करने, व्यावसायिकता पर जोर देने और छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में तब्दील करने से बड़ा बदलाव आया है। घाटे और एनपीए के लिए जाने जाने वाले बैंकों की चर्चा आज उनके रिकॉर्ड लाभ के लिए की जा रही है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button