Politics

ग्वालियर की जनता से माफी मांगें प्रियंका : नरोत्तम

भोपाल : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर प्रवास के बीच प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने श्रीमती वाड्रा से सवाल किया है कि उन्होंने पिछली बार ग्वालियर की जनता के साथ धोखा क्यों किया और उन्हें इसके लिए वहां की जनता से माफी मांगनी चाहिए।डॉ मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि श्रीमती वाड्रा आज ग्वालियर में हैं, लेकिन उन्हें पहले ये बताना चाहिए कि उन्होंने पिछली बार ग्वालियर की जनता की पीठ में छुरा क्यों भोंका।

जनता से सरोकार रखने वाले श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर वोट लिए और कारोबार से सरोकार रखने वाले कमलनाथ को चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी। इसके लिए श्रीमती वाड्रा को ग्वालियर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि आज श्रीमती वाड्रा रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जा रही हैं, ये अच्छी बात है पर उन्हें गुरुद्वारे जाकर 1984 के सिख दंगों के लिए माफी भी मांगना चाहिए।डॉ मिश्रा ने कहा कि श्रीमती वाड्रा को अपने साथ मंच पर बैठने वाले श्री कमलनाथ से पूछना चाहिए कि उन्होंने 15 महीने के शासन में प्रदेश को 15 साल पीछे क्यों पहुंचा दिया और कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी से पिछले चुनाव के समय कर्जमाफी का झूठ क्यों बुलवाया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button