Business

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज से जियो फाइनेंशियल के डिमर्जर से आईटीसी, मारुति, एसबीआई और रिलायंस समेत 22 कंपनियों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 474.46 अंक की उड़ान भरकर 67,571.90 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 146 अंक की तेजी लेकर 19,979.15 अंक पर पहुंच गया।

इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.05 प्रतिशत की बढ़कर 29,623.67 अंक और स्मॉलकैप 0.19 प्रतिशत की तेजी लेकर 34,101.53 अंक पर रहा।इस दौरान बीएसई में कुल 3512 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1748 में लिवाली जबकि 1632 में बिकवाली हुई वहीं 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां हरे जबकि शेष 12 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।बीएसई में 12 समूहों में तेजी रही। इस दौरान ऊर्जा 0.57, एफएमसीजी 1.45, वित्तीय सेवाएं 0.90, हेल्थकेयर 1.05, दूरसंचार 0.18, यूटिलिटीज 0.26, ऑटो 0.33, बैंकिंग 1.40, धातु 0.35 और तेल एवं गैस समूह के शेयर 0.53 प्रतिशत चढ़ गए।

एफडीअंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.64 और जर्मनी के डैक्स में 0.20 प्रतिशत की तेजी रही। वहीं, जापान का निक्केई 1.23, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.92 प्रतिशत और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.13 प्रतिशत की गिरावट रही।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में आईटीसी 2.78, आईसीआईसीआई बैंक 2.24, मारुति 1.74, एसबीआई 1.43, एक्सिस बैंक 1.31, रिलायंस 1.19, टाटा स्टील 0.39, एचडीएफसी बैंक 0.22, एनटीपीसी 0.21, टाटा मोटर्स 0.18 और बजाज फाइनेंस 0.03 प्रतिशत शामिल रही।वहीं, इन्फोसिस 1.73, अल्ट्रा सिमको 1.21, एचसीएल टेक 1.09, बजाज फिनसर्व 0.55, टाइटन 0.27, टीसीएस 0.25, एलटी 0.18 और विप्रो ने 0.11 प्रतिशत का नुकसान उठाया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button