
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दारा सिंह चौहान सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) से किनारा कर फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।पार्टी के प्रदेश दफ्तर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने श्री चौहान को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद थे। इससे पहले श्री चौहान ने विधानभवन पहुंच कर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपा। वह शनिवार को अपना इस्तीफा ई मेल के जरिये विधानसभा को भेज चुके थे जिसकी तस्कीद खुद प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने की थी।(वार्ता)
आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में मा० प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, माननीय मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख जी, माननीय मंत्री श्री गिरीश चंद यादव जी के साथ पूर्व मंत्री श्री दारा सिंह चौहान जी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते… pic.twitter.com/hPO8AGgCGo
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) July 17, 2023
https://www.facebook.com/BJP4UP/videos/641963541215852



