National

सुप्रीम कोर्ट में पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ ‘कैविएट’ दायर की

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गुजरात के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक पूर्णेश मोदी ने उच्चतम न्यायालय में एक ‘कैविएट’ दायर की है।श्री मोदी की मानहानि की शिकायत के बाद अदालत ने श्री गांधी को दोषी ठहराया था। इसकी वजह से कांग्रेसी नेता की लोकसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।श्री गांधी ने निचली अदालत के फैसले को गुजरात उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

वायनाड लोकसभा के पूर्व सांसद श्री गांधी उच्च न्यायालय के 07 जुलाई के फैसले को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दे सकतेहैं।इसी के मद्देनजर भाजपा विधायक ने शीर्ष अदालत में कैविएट दायर कर गुहार लगाई है कि यदि श्री गांधी उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हैं तो सुनवाई करते समय उनका (शिकायत करने वाले) पक्ष भी सुना जाए।गौरतलब है कि मानहानि का यह मामला 2019 का है। इस मामले में 23 मार्च 2023 को सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गांधी को मानहानि के अपराध के लिए दोषी ठहराया था। इस अपराध के लिए उन्हें अधिकतम दो साल की जेल की सजा सुनाई थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button