Politics

छत्तीसगढ़ के विकास में दीवार बन गया है कांग्रेस का पंजा: पीएम मोदी

रायपुर । पीएम मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में विजय संकल्प महा रैली को संबोधित किया।अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सुबह यहां रैली में आ रहे छत्तीसगढ़ की तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस हादसे में दुःखद मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जिनका निधन हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं और जो लोग जख्मी हुए हैं, उनके इलाज में भी हरसंभव मदद की जा रही है।आगे पीएम ने कहा – छत्तीसगढ़ वह राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, उनकी जरूरतों को जानती है। आज यहां 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय संकल्‍प रैली को संबोधित करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के लिए अहम है। छत्‍तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बनकर खड़ा है। ये कांग्रेस का पंजा है। छत्तीसगढ़ वो राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है और जरूरतों को जानती है। आज दिल्ली से भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा ताकत लगा रही है। 7600 करोड़ के लोकार्पण किया।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस (पंजा) ने ठान लिया है। वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा-पत्र जारी किया था। उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था।पीएम ने कहा – कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। छत्तीसगढ़ से 36 वादे जो कांग्रेस ने किए थे, उसमें एक ये था कि राज्य में शराब बंदी की जाएगी। 5 वर्ष बीत गए, लेकिन सच ये है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ का शराब घोटाला कर दिया है और इसकी पूरी जानकारी अखबारों में भरी पड़ी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ की सरकार के पांच साल पूरे होने को है। मगर सरकार ने विकास की जगह हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। आरोप है कि ये पैसे कांग्रेस के खाते में गए है। यहां ऐसा कोई काम या विभाग नहीं जो संदेह के बाहर है। यहां कोल माफिया, रेत माफिया, भू माफिया न जाने कितने घोटाले हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार और कुशासन का माडल बन चुकी है। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यह सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है। बदलबो…बदलबो… ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो…। भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है। भ्रष्टाचार कांग्रेस की सबसे बड़ी विचारधारा है।

रैली में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, भाजपा की सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करती है। गरीबों को आज भी राशन दिया जा रहा है ये भाजपा की असली गारंटी है। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है। मगर कांग्रेस गरीबों की विरोधी है। गरीबों के लिए घर कांग्रेस नहीं बना पाई। पैसा दिल्ली से आता है मगर यहां कांग्रेस ने घर रोक दिया। ये पंजा हटते ही सारी गारंटी आपको मिलेगी।पीएम ने कहा, केंद्र की भाजपा सरकार भारत की असली गारंटी है। कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया। गरीबों का चूल्हा फूटने नहीं दिया। यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 6500 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। उनके खाते में जमा हो चुके हैं। इनका पंजा आपके भाग्य को कुचल रहा है। मोदी गारंटी देता है पंजा हटते ही हर गरीब का हर घर बन जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, पीएम किसान सम्मान निधि के 6600 करोड़ रुपये से अधिक यहां के करीब 40 लाख किसानों को मिला। ये हैं भाजपा की असली गारंटी। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है। लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार ने दिल्ली से जो योजना शुरू करवाई, उसमें भी यहां कि कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। पीएम आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जब तक यहां भाजपा सरकार रही, तब तक यहां तेजी से घर बने। जैसे ही कांग्रेस सरकार आई घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई है। हम पैसा दिल्ली से भेजते हैं, लेकिन यहां लाखों घरों को कांग्रेस सरकार ने रोकर रखा है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी गरीबों के घर बनने का काम तेज होगा।

पीएम मोदी बोले- कांग्रेस केवल किसानों और आदिवासी को धोखा दे रही है। आज आदिवासी समाज कई अधिकार से वंचित है। ये भाजपा सरकार ने आदिवासी किसानों के लिए हजारों संस्थान खोले है। लेकिन सिकलसेल बीमारी को खत्‍म करने के लिए कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। अब इस बीमारी से आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की गई है। हम देशभर में स्क्रीनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इसे फैलने से रोका जा सके।

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासी सेनानियों की हमेशा उपेक्षा की। हमने आदिवासी सेनानियों का सम्मान किया। 5 अक्टूबर से रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आायोजन करने जा रहे हैं। आज आदिवासी, पिछड़े, दलितों की पहली पसंद भाजपा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है। जनता ठान चुकी है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है। छत्‍तीसगढ़ भाषा में बदलबो.. बदलबो.. ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो….के नारे के साथ अपने भाषण को समाप्‍त किया।

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 7500 करोड़ की सौगात, बोले- इससे जनता का जीवन होगा आसान

प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर के साइंस कालेज मैदान में शुक्रवार को जनता को संबोधित किया।उन्‍होंने कहा, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।मोदी ने कहा, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा।सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी लोगों के जीवन में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी व्यापार कारोबार में आसानी, इंफ्रास्ट्रक्चर यानी रोजगार के लाखों नए अवसरों का निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर यानी तेज विकास।प्रधानमंत्री ने कहा, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है।

मोदी ने कहा, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।उन्होंने कहा, 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।प्रधानमंत्री ने कहा, गांवों को भी अच्छी 4G कनेक्टिविटी मिले, इसके लिए भारत सरकार 700 से अधिक मोबाइल टॉवर लगवा रही है। इनमें से करीब 300 टॉवर का काम करना शुरू कर चुके हैं। आज छत्तीसगढ़ 2-2 इकोनॉमिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर और रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर इस क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं।(वीएनएस)

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button