Politics

मरांडी, किशन रेड्डी, पुरन्देश्वरी, जाखड़ बने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

नई दिल्ली । आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में बड़े बदलाव किए हैं। भाजपा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं। इनमे पंजाब, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं।भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड, सुनील जाखड़ को पंजाब की जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि जारी आदेश में जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने तो सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। एटाला राजेंद्र को तेलंगाना भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button