Politics

भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में हराने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक में तय होगा रोड मैप

पटना : अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एकता बनाने के उद्देश्य से अट्ठारह दलों के शीर्ष विपक्षी नेताओं की पहली बड़ी बैठक आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर होने जा रही है ।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हो रहे हैं ।

इससे पूर्व बैठक में शामिल होने के लिए आज सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब पटना पहुंचे तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया । इससे पहले सुबह ही श्री नीतीश कुमार ने राजकीय अतिथि शाला में जाकर वहां ठहरे विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी ।विपक्षी नेताओं की इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्ष का एक उम्मीदवार देने की रणनीति और न्यूनतम साझा कार्यक्रम समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी । बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी मीडिया से साझा करने के लिए दोपहर दो बजे का समय निर्धारित किया गया है ।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button