Business

फिच ने 2023-24 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत किया

नयी दिल्ली : फिच रेटिंग्स में भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिविधियों में पहली तिमाही की तेजी के मद्देनजर 2023-24 के लिए देश के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि के अपने पहले के अनुमान में सुधार करते हुए इसे 6.3 प्रतिशत कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पहले वृद्धि छह प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।भारतीय अर्थव्यवस्था में 2022-23 के दौरान 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी थी जबकि 2021-22 में वृद्धि 9.1 प्रतिशत थी।

हाल ही में जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारत की जीडीपी वृद्धि 6.1 प्रतिशत रही जो बाजार के अनुमानों से ऊपर थी। एजेंसी के अनुसार, हाल के महीनों के वाहन बाजार और परचेजिंग मैनेजर्स सर्वे (पीएमआई) और ऋण उठाव के आंकड़ों में भारत के आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत मिले हैं।फिच ने कहा है,‘4 भारतीय अर्थव्यवस्था व्यापक रूप से मजबूती दिखा रही है…हमने मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए वृद्धि के अनुमान को 0.3 अंक बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।”एजेंसी ने 2024-25 और 2025-26, दोनों साल के लिए भारत की जीडीपी में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि रहने का अनुमान लगाया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button