इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बलरई इलाके में अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या करके यमुना नदी में शव बहाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने गुरूवार को बताया कि अवैध संबंधों के शक पर पति ने पत्नी की हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। फेंके गए स्थान से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर महिला का शव बरामद किया गया है। हत्यारोपी पति की तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई थी, एक सूचना के आधार पर हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया ।(वार्ता)



